सिंगरौली: ग्राम बड़कुड के एक घर से 14 साल का बालक हुआ लापता, महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज की रिपोर्ट
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कुड निवासी एक महिला ने रिपोर्ट की है कि सुदीप उम्र 14 वर्ष कक्षा सातवीं का छात्र हैं। सुदीप के पिता रामेश्वर कोल अहमदाबाद गुजरात में फरवरी महीने में चले गए थे। 16 मई को अचानक सुदीप दोपहर 2:00 बजे से लापता है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर खोजबीन कर रही है।