सिंगरौली: बूढाडोल गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम बूढाडोल निवासी एक 19 साल की युवती ने सुबह अज्ञात कारणों से घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती ने सुबह घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। घर के सदस्य तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए हुए थे घर में वापस आने के बाद कमरे के अंदर जब गए तब युवती के फांसी के फंदे पर लटकता देख चीखपुकार करने लगे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दिए।