टीकमगढ़: रिगौरा में सनसनी: युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर
रिगौरा निवासी एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।