सिमरिया: खून के रिश्ते पर भारी पड़ा ज़मीनी टुकड़ा: बुजुर्ग पर लाठी-फरसे से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।
पन्ना पुलिस ने जमीनी विवाद में वृद्ध पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में सिमरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकेश, गोलू और अमित शर्मा को कस्बा मोहन्द्रा से घेराबंदी कर दबोचा। आरोपियों ने बीते मई महीने में पीड़ित सत्यनारायण उपाध्याय पर लाठी-फरसे से हमला किया था।