गोबिंदपुर राजनगर: हेंसल में धूमधाम से निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजा गांव
राजनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश पूजा के बाद मंगलवार की रात गणपति प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हेंसल गांव में भी गणपति विसर्जन के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे की धुन पर युवा नाचते-झूमते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए प्रतिमा के साथ आगे बढ़े। प