गिर्वा: जिला कलेक्टर नमित मेहता ने ऋषभदेव में जनसुनवाई कर जनसमस्याएं सुनीं
Girwa, Udaipur | Feb 13, 2025 ऋषभदेव। जिला कलेक्टर नमित मेहता मंगलवार को ऋषभदेव उपखण्ड के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने उपखण्ड मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम विवेक गुर्जर, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह राठौड़, बीडीओ केवराम मेघवाल मौजूद रहे l