कुचायकोट: बलथरी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के 90 मामलों में ज़ब्त 4988 लीटर शराब को किया विनष्ट
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग ने 90 शराब तस्करी मामले में जप्त 4988 लीटर शराब को कुचायकोट थाना क्षेत्र के मंत्री चेक पोस्ट पर ले जाकर विनिष्टीकरण कर दिया उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज शुक्रवार को शाम 4 बजे इसकी जानकारी दी उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग यह कार्रवाई अपने वरीय अधिकारी के आदेश के आलोक में की।