देवरी: देवरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को गणेश पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया
Deori, Giridih | Sep 14, 2026 देवरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को गणेश पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया।इस दौरान देवरी के चतरो बजरंगबली मंदिर, बिलौटाड, सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से गणेश जी के प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी।