रावला: 365 हेड गांव में 402 ग्राम हैरोइन के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
रावला थाना क्षेत्र के 365 हेड गांव में कुछ दिन पूर्व एक मकान के अंदर 402 ग्राम हैरोइन मिली थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सोनाराम को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।