बटियागढ़: बटियागढ़ पँहुचे राज्यमंत्री लखन पटेल,आजीविका मिशन सभागार में कन्यादान विवाह निकाह योजना के चेक वितरित किये
मप्र सरकार के राज्यमंत्री लखन पटेल आज शनिवार को बटियागढ़ पँहुचे,यंहा आजीविका मिशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह निकाह योजना के तहत हितग्राहियों को चेक वितरित किये,कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे नव दम्पतियों की उपस्थिति रही विगत 7 जुलाई को पथरिया में सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत किये गए थे