चित्तौड़गढ़: भोई खेड़ा क्षेत्र के लोगों ने MLA आक्या के समक्ष उठाया संगम महादेव की जमीन बिरला सीमेंट के नाम दर्ज होने का मामला
भोई खेड़ा क्षेत्र के लोगों ने पार्षद बालकिशन भोई के नेतृत्व में आज विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से भेंटकर बिरला सीमेंट के नाम दर्ज संगम महादेव मंदिर की जमीन फिर से मंदिर के नाम किए जाने की मांग की। मुलाकात के दौरान विधायक को बताया गया कि कोर्ट में ग्राम वासियों की जीत के बावजूद उक्त जमीन अभी भी बिरला सीमेंट के नाम चल रही है जबकि यह प्रमुख धार्मिक स्थल है।