संडीला: पुलिसकर्मी की पत्नी ने ट्रेजरी में तैनात लेखाकार पर ₹1 लाख की रिश्वत मांगने का लगाया आरोप
कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम रैसों निवासी फूलवासा ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय श्रीराम, जो पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी पद से सेवानिवृत्त हुए थे, का निधन 28 दिसंबर 2025 को हो गया था। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने अपनी पारिवारिक पेंशन बनवाने की प्रक्रिया शुरू की।