मुजफ्फरनगर : अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 290 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद। चंडीगढ़ से यूपी के रास्ते बिहार ले जाई जा रही करीब 15 लाख रुपये कीमत की शराब पकड़ी गई। तस्कर पेस्टीसाइड के कार्टूनों के बीच शराब छिपाकर ट्रक से ले जा रहे थे। थाना छपार पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों में मचा हड़कंप।
Baraut, Bagpat | Nov 27, 2026