बिंदकी: दरियापुर छेदिया में टावर से बबई तक के रोड के नवनिर्माण और डिघरुवा से हरिजनपुर तक के मार्ग के चौड़ीकरण का हुआ भूमि पूजन
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के अमौली विकासखंड क्षेत्र के दरियापुर छेदिया गांव में टावर से लेकर बबई तक के मार्ग के नवनिर्माण का भूमि पूजन तथा डिघरुवा से गौरा बाजार होते हुए हरिजनपुर के मार्ग के चौड़ीकरण का भूमि पूजन जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने शनिवार को दिन में करीब 3:00 बजे किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग रहे।