सरधना: पत्नी की मौत के मामले में 9 महीने बाद पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार। बिसरा रिपोर्ट आने पर हुई कार्यवाही। दौराला का मामला
दौराला नगर क्षेत्र के मोहल्ला शक्ति कॉलोनी में 9 महीने पहले महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। 9 महीने पूर्व महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी मौत का कारण कीटनाशक का सेवन करना बताया है।