सरधना: फाइनेंस हुई कार बेचकर युवक से ठगे चालीस हजार रुपए। थाने पर दी तहरीर। कुलंजन गांव का मामला।
सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुलंजन में एक युवक को पड़ोसी गांव के युवक ने फाइनेंस हुई कार को बेच दिया तथा 40 हजार रुपए ठग लिए। इसके बाद फाइनेंसर ने कार को जब्त कर लिया तो मामले की जानकारी मिली। कार खरीदने वाले पीड़ित ने थाना पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। और आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है