सरधना: पूर्व बार अध्यक्ष से व्हाट्सएप कॉल कर मांगी गई रंगदारी। पीड़ित ने दी थाने पर तहरीर।मोहल्ला पीरजाद गान का मामला।
सरधना नगर के मोहल्ला पीरजाद गान निवासी पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद आरिफ अली एडवोकेट से व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने बताया कि पाकिस्तान के नंबर से आई व्हाट्सएप कॉल से रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।