कासगंज: पति से नाराज होकर घर से निकली विवाहिता, GRP ने उसे सकुशल बरामद किया
कासगंज में जीआरपी पुलिस ने पति से विवाद के बाद घर से निकली करीब 22 वर्षीय विवाहिता को दादरी, गौतमबुद्ध नगर से सकुशल बरामद कर लिया। विवाहिता 14 जुलाई को कासगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा बिना बताए चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी पति ने दर्ज कराई थी। जीआरपी टीम ने सर्विलांस व सुरागरसी के जरिए उसका पता लगाया। और बरामद कर बाद विवाहिता को पतिवार के सुपुर्द किया गया।