सिंगरौली: मोरवा व गोरबी में पूरे अकीदत से निकला मोहर्रम का जुलूस, चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
बुधवार को शिया समुदाय ने शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में मातमी जूलूस निकाला। यह जुलूस गौसुलवारा जामा मस्जिद से चलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस बड़ी मस्जिद पर ही समाप्त होगा। मातमी जूलूस में समुदाय के बच्चों से लेकर युवा-बुजुर्ग शामिल रहे।