सिंगरौली: बुधवार को भी जद्दूडांड में ठीक तरीके से नहीं शुरू हो सकी नापी, करीब दर्जन घरों की नापी कर टीम को पड़ा लौटना
एनसीएल द्वारा रोड मैप जारी किए बिना ही बुधवार को फिर से टीआईएसएस की टीम जिद्दूडाँड़ मेढ़ौली में पहुंचकर मकानो का नापी करने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही वहाँ के स्थानीय लोग समेत सिंगरौली पुर्नस्थापना मंच की आधा सैकड़ा लोगो की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर टीम को समझाइस दी गयी की एनसीएल द्वारा रोड मैप व ब्लू प्रिंट जारी करने के बाद ही नापी करें।