सिंगरौली: जिले की कांग्रेस नेत्री व प्रदेश महामंत्री मधु शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पर अभद्रता करने का लगाया आरोप
प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में फर्जी नियुक्तियों की बात पर जमकर हंगामा हुआ।राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश महामंत्री मधु शर्मा के बीच की बहस हुई। विवाद कितना बढा की अलका लांबा ने मधु शर्मा को जूता मार कर बाहर करने की बात कह दी। ऐसा आरोप मधु शर्मा के द्वारा लगाया गया है। इस पर मधु शर्मा बाहर निकली कहा अपने पिता की बेटी है तो मारिए जूते।