सिंगरौली: ढोंगा गांव में खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटने से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस चौकी कुंदवार के ढोंगा गांव में ट्रेक्टर पलटने से एक 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेक्टर ढोंगा निवासी महेंद्र गुर्जर का बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंची कुंदवार पुलिस ने जेसीबी मशीन मगाकर ट्रेक्टर के नीचे दबे युवक का शव निकलवाया। शव को पीएम हेतु अस्पताल भेज दिया है और इस पूरे मामले पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।