सिंगरौली: नकाबपोश बदमाशों ने घर खाली करने के लिए पिस्तौल दिखाकर महिला को दी धमकी महिला ने एसपी से की शिकायत
गोलाई निवासी महिला ने आवेदन देते हुए बताया कि बीती रात कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने आकर हमें डराया धमकाया कि यह घर खाली कर यहां से चले जाओ नहीं तो जान से मार कर फेंक देंगे महिला ने बताया कि उनके हाथ में पिस्तौल भी थी। पीड़ित महिला ने एसपी महोदय के पास आवेदन देकर आग्रह किया है कि मामले पर जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।