अमरोहा: गांव मुंडा में काम कराने के बाद ठेकेदार ने महिलाओं के पैसे नहीं दिए, पुलिस से की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
Amroha, Amroha | May 23, 2025 अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडा में ठेकेदार ने महिला मजदूरों से कार्य कराया और महिलाओं को पैसे नहीं दिए। आज शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे सारी मजदूर महिलाएं डिडौली कोतवाली पहुंची और पुलिस से ठेकेदार की शिकायत की। इस पूरे मामले को डिडौली कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने गंभीरता से लिया और मामले में जांच शुरू कर दी हैं।