अमरोहा: अमरोहा जिला पंचायत अध्यक्ष ने भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, राफेल की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Amroha, Amroha | May 23, 2025 आज शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे अमरोहा जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर के नेतृत्व में भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति का जज़्बा देखते ही बना और शहर तिरंगे के रंग में रंग गया। इस आयोजन में राफेल फाइटर जेट की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने हर उम्र के लोगों का ध्यान खींचा। युवाओं में देशभक्ति का जोश देखा