माधव नगर में बड़ी वारदात: 2 शोरूम से 1 करोड़ के मोबाइल चोरी, CCTV में कैद बदमाश 📱🚔
उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कार से आए इन शातिर चोरों ने दो मोबाइल शोरूम को अपना निशाना बनाते हुए 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल फोन पार कर दिए। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
#UjjainNews #CrimeNews #MobileTheft #UjjainPolice #MPNews