उज्जैन: श्रावण मास में महाकाल सवारी के लिए पुलिस-प्रशासन ने किया मार्ग का संयुक्त निरीक्षण 🚩👮♂️
आगामी श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान श्री महाकालेश्वर की पारंपरिक सवारी को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उज्जैन पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से सवारी मार्ग का सघन निरीक्षण किया। एडीएम, एएसपी, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पार्किंग, और जर्जर भवनों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को मार्ग के सभी निर्माण और मरम्मत कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
#UjjainPolice #MahakalSawari #UjjainNews #ShravanMaas #MPPolice UjjainChakra ShabdLok