बीरपुर: बीरपुर थाना के समीप पुलिस ने सड़क पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान
बीरपुर थाना की पुलिस द्वारा बीरपुर थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व बीरपुर थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने किया।जिसमे आवागमन कर रहे बाइक चालकों का हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस,डिक्की समेत वाहनों के कागजात की जांच की गई।जिसमे चालान काट कर तीन बाइको से कुल 2500 रुपए जुर्माना की राशि वसूल की गई।