बीरपुर: बीपीएस उच्च विद्यालय
बीरपुर के मैदान में जिला
स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने किया
बीपीएस उच्च विद्यालय बीरपुर के मैदान में जिला स्तरीय सौरभ आनंद स्मृति ड्यूज बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।उद्घाटन मैच तेघरा बनाम बीरपुर के बीच खेला गया।जिसमें तेघरा की टीम ने जीत दर्ज की ।