बीरपुर: बीरपुर पश्चिमी पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वार्ड सदस्यों ने मुखिया,BDO सहित BPRO को सौंपा आवे
बीरपुर प्रखंड के बीरपुर पश्चिमी पंचायत के उपमुखिया राजेश ठाकुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वार्ड सदस्यों ने पंचायत के मुखिया त्रिपुरारी कुमार को हस्ताक्षरित आवेदन सौंपा है। साथ ही आवेदन की प्रतिलिपि बीडीओ अरुण कुमार निराला व बीपीआरओ विभा रानी को भी दिया गया है।कुल 13 वार्ड सदस्यों में से आठ वार्ड सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन समर्पित की गई है।