निचार: किन्नौर में फुल्याच मेले के पहले दिन जय नारायण जी की भव्य शोभायात्रा
किन्नौर के फुल्याच मेले के पहले दिन जय नारायण जी की शोभायात्रा निकली, जिसमें श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ देव रथ खींचा। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जय नारायण जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले का धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास पूरे क्षेत्र में देखने को मिला।