गोरखपुर: लखनऊ से गोरखपुर लौटे विधायक फतेह बहादुर के सुर बदले, खुद को योगी का करीबी बताया, सिविल लाइन आवास पर मीडिया से हुए रूबरू
बीते दिनों अपनी हत्या की आशंका जताते हुए कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने शासन प्रशासन में हड़प्पा मचा दी थी l। उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।इसके बाद उनकी एक चिट्ठी भी वायरल हुई। चिट्ठी को लेकर राजनीतिक गरमाई तो मुख्यमंत्री से मुलाकात करने लखनऊ पहुंच गए। लखनऊ से लौटे हैं तो अब विधायक जी के सुर बदले हुए थे।