गोरखपुर: रेती चौक पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक हुआ घायल, गर्दन पर लगे आधा दर्जन टांके
कोतवाली थानांतर्गत मियाबाज़ार निवासी युवक सरफ़राज़ की सुबह चाइनीज़ माझें से गर्दन कट गई। गनीमत रहा कि युवक की जान बच गई। फिलहाल उसको आधा दर्जन से ज़्यादा टांके लगे हैं।मामला सुबह 7 बजे का है। युवक स्कूटी से रेती चौराहे की तरफ जा रहा था कि उसकी गर्दन में चाइनीज़ माझा फंस गया। जब तक वह समझना तब तक उसकी गर्दन मांझे से कट कर घायल हो गई।