गोरखपुर: नगर निगम सभागार में स्वच्छ ब्रांड एंबेसडर एवं स्वच्छता चैंपियन के साथ कार्यशाला का हुआ आयोजन
आज नगर निगम गोरखपुर के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अन्तर्गत चयनित स्वच्छ ब्रांड एंबेसडर एवं स्वच्छता चैंपियन के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला को जीरो वेस्ट कार्यशाला के रूप में आयोजित किया गया इस कार्यशाला की अध्यक्षता महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव द्वारा की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को जिला सूखा कचरा के प्रति जागरूक करना था।