मुगलसराय: मुगलसराय में आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट पर युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मुगलसराय में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। फेसबुक पर की गई पोस्ट के आधार पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने आज मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे को जानकारी देते हुए बताया गया की आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अफवाह वालो पर सख्त कार्यवाही की बात कही गईं।