हरनौत: पोरई में डीसीएलआर के फैसले के बावजूद विवादित जमीन पर जुताई, पीड़ित विधवा ने हरनौत थाने में की शिकायत
हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में जमीन विवाद को लेकर एक विधवा महिला ने कुछ लोगों पर जबरन खेत की जुताई कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पंचशील नगर मोहल्ले निवासी स्व. राजवीरेन्द्र कुमार की पत्नी विनीता कुमारी ने हरनौत थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने गुरुवार के शाम 5 बजे बताया कि जमीन से संबंधित टाइटिल सूट का