आज दिनांक 16.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र द्वारा इंद्रपुरी बराज सहित सोन उच्च स्तरीय नहर प्रमंडल के मुख्य नहर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओं से बाणसागर एवं रिहंद परियोजनाओं से आने वाले जल के इंद्रपुरी बराज तक पहुंचने की व्यवस्था, जल प्रवाह की वर्तमान स्थिति तथा नहर प्रणाली के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिला पदाधिकारी ने इंद्रपुरी बराज से विभिन्न नहरों में छोड़े जा रहे पानी, जल वितरण व्यवस्था एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को खरीफ फसलों की सिंचाई को प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि नहरों के माध्यम से पानी अंतिम छोर तक पहुंचे, ताकि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सोन नहर प्रणाली की कार्यप्रणाली, इंद्रपुरी बराज पर जल आगमन के विभिन्न स्रोतों तथा नहरों के माध्यम से जल वितरण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।
#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Water Resources Department, Government of Bihar
2 views | Patna, Bihar | Jul 16, 2026