आज दिनांक 16.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र ने इंद्रपुरी बराज के समीप निर्माणाधीन डेहरी हाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अभियंताओं से निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कार्य को समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि डेहरी हाट को पारंपरिक स्थापत्य एवं सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। यह हाट कला, संस्कृति, लोक संगीत, पारंपरिक खान-पान तथा हस्तशिल्प को एक ही मंच पर प्रदर्शित करने का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों एवं कलाकारों के लिए स्थायी स्टॉल विकसित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का बेहतर अवसर मिलेगा।
डेहरी हाट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति एवं पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देना तथा उन्हें व्यापक पहचान दिलाना है। इसके माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय युवाओं, महिलाओं, कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#IPRD
#BiharTourism
#PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar
2 views | Patna, Bihar | Jul 16, 2026