Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image
image

आज दिनांक 16.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत CMR आपूर्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बताया गया कि जिलान्तर्गत सभी प्रखंडों में कुल धान अधिप्राप्ति के विरूद्ध 94.13 प्रतिशत CMR की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को की जा चुकी है। सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निदेश दिया गया 25 जुलाई 2026 तक शत-प्रतिशत CMR आपूर्ति करवाने हेतु अनुश्रवण एवं सतत पर्यवेक्षण का निदेश दिया गया, साथ ही जिले के औसत से कम CMR आपूर्ति करने वाले तीन प्रखण्ड चेनारी, 85.21 प्रतिशत, शिवसागर 88.58 प्रतिशत एवं करगहर 89.16 प्रतिशत पर कड़ी नाराजगी जताई गई एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी, रोहतास को तीनों प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को कारण पृच्छा करने के साथ-साथ वेतन बंद करने का निदेश दिया गया। अधिक मात्रा में अवशेष CMR आपूर्ति करने वाले समितियों को चिन्हित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का भी निदेश दिया गया। जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, रोहतास द्वारा बताया गया कि नटवार CMR संग्रहण केन्द्र पर 140 लॉट CMR आपूर्ति हेतु जगह अवशेष है। जिला सहकारिता पदाधिकारी, रोहतास को निदेश दिया गया कि प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के द्वारा यथाशीघ्र CMR आपूर्ति करवाना सुनिश्चित करेंगे। #IPRD Information & Public Relations Department, Government of Bihar

1 views | Patna, Bihar | Jul 16, 2026

MORE NEWS

आज दिनांक 16.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र ने इंद्रपुरी बराज के समीप निर्माणाधीन डेहरी हाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अभियंताओं से निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कार्य को समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि डेहरी हाट को पारंपरिक स्थापत्य एवं सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। यह हाट कला, संस्कृति, लोक संगीत, पारंपरिक खान-पान तथा हस्तशिल्प को एक ही मंच पर प्रदर्शित करने का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों एवं कलाकारों के लिए स्थायी स्टॉल विकसित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का बेहतर अवसर मिलेगा।
डेहरी हाट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति एवं पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देना तथा उन्हें व्यापक पहचान दिलाना है। इसके माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय युवाओं, महिलाओं, कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

#IPRD
#BiharTourism 
#PublicService 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Department of Tourism, Government of Bihar

आज दिनांक 16.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र ने इंद्रपुरी बराज के समीप निर्माणाधीन डेहरी हाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अभियंताओं से निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कार्य को समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि डेहरी हाट को पारंपरिक स्थापत्य एवं सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। यह हाट कला, संस्कृति, लोक संगीत, पारंपरिक खान-पान तथा हस्तशिल्प को एक ही मंच पर प्रदर्शित करने का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां स्थानीय कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों एवं कलाकारों के लिए स्थायी स्टॉल विकसित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का बेहतर अवसर मिलेगा। डेहरी हाट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति एवं पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देना तथा उन्हें व्यापक पहचान दिलाना है। इसके माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय युवाओं, महिलाओं, कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। #IPRD #BiharTourism #PublicService Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 16, 2026