धौलपुर: हरदेव नगर तिराहे से लाल बाजार तक नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने हटवाए अतिक्रमण, लोगों से की समझाइश
शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए एक बार फिर से ट्रैफिक पुलिस ने नगर परिषद के सहयोग से कार्रवाई की। अभियान के तहत हरदेव नगर तिराहे से लाल बाजार तक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद भी किया गया। इसके अलावा कई जगह नगर परिषद द्वारा चालान काटने की भी कार्रवाई की।