धौलपुर: राजाखेड़ा उपखंड के सांवलिया पुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हुई फायरिंग, चेहरे के पास फंसी गोली
धौलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। युवक के चेहरे के पास गोली लगी है। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। गोली चेहरे के पास फंसी होने के बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया है। मामला राजाखेड़ा उपखंड के सांवलिया पुरा गांव का है। घायल युवक के भाई प्रवीन कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई पवन