धौलपुर: बसई नवाब कस्बे में ज़मीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल
जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के बसई नवाब कस्बे में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। मारपीट में एक पक्ष के पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती 40 वर्षीय घायल भोजा पुत्र रोशन ने बताया कि उसका ताऊ नारायण उसके हिस्से