मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात क्षेत्र के पिपराडाड में चल रही चकबंदी प्रक्रिया का ग्रामीणों ने किया विरोध, की गई चकबंदी रोकने की मांग
बताते चले कि मंगलवार की दोपहर लगभग 1:00 पिपराडाड गांव के ग्रामीणों ने कहा कि हमारे ग्राम सभा में चकबंदी सही तरीके से नहीं हो रही है जहां जिसका मकान है उसको वहां चक नहीं मिल रहा है जिसका चक आगे है उसको पीछे मिल रहा है और जिसका चक पीछे है उसको आगे मिल रहा है। ग्राम सभा में चकबंदी प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन ग्रामीणों ने इस प्रक्रिया का विरोध करना शुरू कर दिया।