जमुई: मधुवा गांव में दबंगों ने चार लोगों को मारकर किया घायल, एससी/एसटी थाना में दिया आवेदन, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Mar 31, 2025 मधुवा गांव में सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे भूमि विवाद के रंजिश में महुआ चुनने को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों द्वारा एससी/एसटी में थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की है।