Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

MORE NEWS

*सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम*

- *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुकरू प्रवास का आज दूसरा दिन*
- *स्थानीय ग्रामीणों के साथ किए योग के कई कठिन आसन*
- *सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया कॉफी बागान का निरीक्षण* 

अनोखा तीर, बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में 28 जून की शुरुआत योगाभ्यास से की। उन्होंने सभी को अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करने का सन्देश भी दिया। इससे साथ-साथ उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष पौधा भी रोपा। उनकी योग और पौधरोपण करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर हुईं। सीएम डॉ. मोहन ने यहां के कॉफी बगान का निरीक्षण भी किया। 

बता दें, मुख्यमंत्री. मोहन यादव ने यहां मयूर आसन,शीर्षासन सहित अन्य कठिन आसनों को भी करके दिखाया। इस दौरान प्रमुख रूप से ताड़ासन,वृक्षासन, त्रिकोणासान, भद्रासन  वक्रासन,भुजंगासन ,शलभासन आदि आसनों का स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास में नाड़ी शोधन, तितली और भ्रामरी प्राणायाम भी किया गया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य मंगल सिंह धुर्वे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे भी मौजूद थे। 

*ऊर्जा प्रदान करता है योग*
योगाभ्यास के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज बैतूल जिले के कुकरू में स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया। योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलन, ऊर्जा एवं सकारात्मकता प्रदान करता है। स्वस्थ और सशक्त जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

*सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम* - *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुकरू प्रवास का आज दूसरा दिन* - *स्थानीय ग्रामीणों के साथ किए योग के कई कठिन आसन* - *सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया कॉफी बागान का निरीक्षण* अनोखा तीर, बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में 28 जून की शुरुआत योगाभ्यास से की। उन्होंने सभी को अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करने का सन्देश भी दिया। इससे साथ-साथ उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष पौधा भी रोपा। उनकी योग और पौधरोपण करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर हुईं। सीएम डॉ. मोहन ने यहां के कॉफी बगान का निरीक्षण भी किया। बता दें, मुख्यमंत्री. मोहन यादव ने यहां मयूर आसन,शीर्षासन सहित अन्य कठिन आसनों को भी करके दिखाया। इस दौरान प्रमुख रूप से ताड़ासन,वृक्षासन, त्रिकोणासान, भद्रासन वक्रासन,भुजंगासन ,शलभासन आदि आसनों का स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास में नाड़ी शोधन, तितली और भ्रामरी प्राणायाम भी किया गया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य मंगल सिंह धुर्वे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे भी मौजूद थे। *ऊर्जा प्रदान करता है योग* योगाभ्यास के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज बैतूल जिले के कुकरू में स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया। योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलन, ऊर्जा एवं सकारात्मकता प्रदान करता है। स्वस्थ और सशक्त जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

Harda, Harda | Jun 28, 2026