कर्वी: शैलेश पटेल ने भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर को दिया समर्थन, एमएलसी चुनाव में बढ़ी मजबूती
चित्रकूट में सोमवार दोपहर 3 बजे निर्दलीय उम्मीदवार शैलेश पटेल ने एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में पर्चा वापस लिया। उन्होंने अपने 30 हजार से अधिक समर्थक मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कार्यक्रम में आरपी निरंजन, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।