चित्रकूट में भव्य कुश्ती दंगल और मेले का आयोजन, 19 अक्टूबर को लोहदा में जुटेंगे कुश्ती प्रेमी!
जिले के लोहदा स्थित मां बालकेश्वरी देवी प्रांगण में आगामी 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को भव्य कुश्ती दंगल एवं मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां और उत्साह देखने को मिल रहा है।
दंगल में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, वहीं मेले में लोगों को उत्सव का माहौल भी मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
इसी आयोजन को लेकर हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम से खास बातचीत की और कार्यक्रम की तैयारियों, उद्देश्य तथा आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जानीं।
आइए, सुनते हैं जगदीश प्रसाद गौतम ने इस भव्य कुश्ती दंगल एवं मेले को लेकर क्या कुछ बताया।
Karwi, Chitrakoot | Oct 18, 2026