Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
No video available

मोकामा: mokama थाना छेतर की बरहपुर गाओ मे lokdon ki ulaghan #कोरोना

Mokameh, Patna | Apr 22, 2020

MORE NEWS

मोकामा में जलजमाव से नारकीय जीवन: आक्रोशित लोगों ने सड़क पर धान रोपकर दर्ज कराया विरोध
​मोकामा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के गुरुदेव टोला (वार्ड संख्या 1 और 2) की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई है। सड़कों और गलियों में घुटने भर पानी जमा हो जाने से यहाँ की आधी आबादी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।
​आवागमन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर ग्रामीणों ने लकड़ी और बांस का अस्थायी 'चचरी पुल' बनाकर आने-जाने का जुगाड़ निकाला है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलजमाव के कारण बच्चों का स्कूल जाना ठप हो गया है और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जमा पानी में जहरीले कीड़े-मकोड़े, करंट लगने के खतरे के साथ-साथ डेंगू और डायरिया जैसी बीमारियों का डर सता रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नगर परिषद में बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पूरे नगर परिषद क्षेत्र में बुडको (BUDCO) द्वारा लगभग ₹50 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन लगभग हर वार्ड में काम अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
​अनोखा विरोध: जलजमाव और प्रशासनिक उदासीनता से तंग आकर गुरुवार को वार्ड पार्षद हरेकृष्ण और रवि भारद्वाज के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जलजमाव वाली सड़क पर धान रोपकर अपना विरोध जताया। इस प्रदर्शन में समाजसेवी छितेंद्र कुमार सिंह और पप्पू मिस्त्री समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मामले पर नगर परिषद के अधिकारी संतोष रजक ने बताया कि बुडको के अभियंताओं (Engineers) से बात की गई है। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि 3 से 4 दिनों के भीतर अधूरे नालों की समस्या को दुरुस्त कर जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी।
#Mokama #AnantSingh #विभाग 
Janta ki awaj जनता की आवाज

मोकामा में जलजमाव से नारकीय जीवन: आक्रोशित लोगों ने सड़क पर धान रोपकर दर्ज कराया विरोध ​मोकामा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के गुरुदेव टोला (वार्ड संख्या 1 और 2) की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई है। सड़कों और गलियों में घुटने भर पानी जमा हो जाने से यहाँ की आधी आबादी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। ​आवागमन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर ग्रामीणों ने लकड़ी और बांस का अस्थायी 'चचरी पुल' बनाकर आने-जाने का जुगाड़ निकाला है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलजमाव के कारण बच्चों का स्कूल जाना ठप हो गया है और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जमा पानी में जहरीले कीड़े-मकोड़े, करंट लगने के खतरे के साथ-साथ डेंगू और डायरिया जैसी बीमारियों का डर सता रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर परिषद में बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पूरे नगर परिषद क्षेत्र में बुडको (BUDCO) द्वारा लगभग ₹50 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन लगभग हर वार्ड में काम अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ​अनोखा विरोध: जलजमाव और प्रशासनिक उदासीनता से तंग आकर गुरुवार को वार्ड पार्षद हरेकृष्ण और रवि भारद्वाज के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जलजमाव वाली सड़क पर धान रोपकर अपना विरोध जताया। इस प्रदर्शन में समाजसेवी छितेंद्र कुमार सिंह और पप्पू मिस्त्री समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मामले पर नगर परिषद के अधिकारी संतोष रजक ने बताया कि बुडको के अभियंताओं (Engineers) से बात की गई है। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि 3 से 4 दिनों के भीतर अधूरे नालों की समस्या को दुरुस्त कर जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी। #Mokama #AnantSingh #विभाग Janta ki awaj जनता की आवाज

Mokameh, Patna | Aug 6, 2026

#बिजली विभाग की घोर लापरवाही: मोकामा में करंट लगने से नंदन सिंह की मौत
​मोकामा। बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। मोकामा में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने (करंट लगने) से नंदन सिंह नामक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
​हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है और स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है
#Mokama

#बिजली विभाग की घोर लापरवाही: मोकामा में करंट लगने से नंदन सिंह की मौत ​मोकामा। बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। मोकामा में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने (करंट लगने) से नंदन सिंह नामक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। ​हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है और स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है #Mokama

Mokameh, Patna | Aug 6, 2026

मोकामा के सहयोग शिविर में हंगामा: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़के ग्रामीण, जमीन विवाद के आवेदनों का लगा अंबार
#Mokama

मोकामा के सहयोग शिविर में हंगामा: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़के ग्रामीण, जमीन विवाद के आवेदनों का लगा अंबार #Mokama

Mokameh, Patna | Aug 6, 2026

मोकामा में मालगाड़ी में ब्रेक बाइंडिंग: 45 मिनट तक थमा ट्रेनों का पहिया, जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने को मजबूर हुए यात्री
​मोकामा:
मोकामा जंक्शन के पास एक बड़ी मालगाड़ी में ब्रेक बाइंडिंग (पहियों में ब्रेक फंसने) की समस्या के कारण रेल यातायात लगभग 45 मिनट तक पूरी तरह बाधित रहा। अचानक हुई इस तकनीकी खराबी के चलते रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ब्रेक बाइंडिंग की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रेन को दुरुस्त कर सुरक्षित आगे रवाना किया गया।
​इस घटना के संबंध में स्टेशन प्रबंधक हरिशंकर कुमार ने बताया कि लगातार मालगाड़ियों के परिचालन के कारण ब्रेक बाइंडिंग जैसी समस्याएं कभी-कभी आ जाती हैं और यह एक सामान्य तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा है। कर्मियों ने मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई की और ट्रेन को सही सलामत गंतव्य की ओर रवाना कर दिया।
​यात्री परेशान, जान जोखिम में डालकर पार की पटरी
​हालाँकि रेल प्रशासन के लिए यह एक 'आम बात' हो सकती है, लेकिन इस 45 मिनट के रेल ब्लॉक ने आम यात्रियों और राहगीरों की आफत खड़ी कर दी। मालगाड़ी के बीच रास्ते में खड़े रहने के कारण मोकामा के आगे और पीछे कई महत्वपूर्ण सवारी व एक्सप्रेस ट्रेनें जहां की तहाँ खड़ी रहीं।
​सबसे बुरी स्थिति दोनों रेलवे फाटकों पर देखने को मिली। फाटक लंबे समय तक बंद रहने के कारण दोनों ओर गाड़ियों और राहगीरों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी और समय की पाबंदी के बीच कई परेशान यात्री अपनी जान की परवाह किए बिना खड़ी मालगाड़ी के नीचे से होकर पटरी पार करने पर मजबूर हो गए। इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसी स्थितियों में सुरक्षा बल तैनात किए जाएं ताकि लोग जानलेवा लापरवाही न करें।
#Mokama

मोकामा में मालगाड़ी में ब्रेक बाइंडिंग: 45 मिनट तक थमा ट्रेनों का पहिया, जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने को मजबूर हुए यात्री ​मोकामा: मोकामा जंक्शन के पास एक बड़ी मालगाड़ी में ब्रेक बाइंडिंग (पहियों में ब्रेक फंसने) की समस्या के कारण रेल यातायात लगभग 45 मिनट तक पूरी तरह बाधित रहा। अचानक हुई इस तकनीकी खराबी के चलते रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ब्रेक बाइंडिंग की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रेन को दुरुस्त कर सुरक्षित आगे रवाना किया गया। ​इस घटना के संबंध में स्टेशन प्रबंधक हरिशंकर कुमार ने बताया कि लगातार मालगाड़ियों के परिचालन के कारण ब्रेक बाइंडिंग जैसी समस्याएं कभी-कभी आ जाती हैं और यह एक सामान्य तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा है। कर्मियों ने मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई की और ट्रेन को सही सलामत गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। ​यात्री परेशान, जान जोखिम में डालकर पार की पटरी ​हालाँकि रेल प्रशासन के लिए यह एक 'आम बात' हो सकती है, लेकिन इस 45 मिनट के रेल ब्लॉक ने आम यात्रियों और राहगीरों की आफत खड़ी कर दी। मालगाड़ी के बीच रास्ते में खड़े रहने के कारण मोकामा के आगे और पीछे कई महत्वपूर्ण सवारी व एक्सप्रेस ट्रेनें जहां की तहाँ खड़ी रहीं। ​सबसे बुरी स्थिति दोनों रेलवे फाटकों पर देखने को मिली। फाटक लंबे समय तक बंद रहने के कारण दोनों ओर गाड़ियों और राहगीरों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी और समय की पाबंदी के बीच कई परेशान यात्री अपनी जान की परवाह किए बिना खड़ी मालगाड़ी के नीचे से होकर पटरी पार करने पर मजबूर हो गए। इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसी स्थितियों में सुरक्षा बल तैनात किए जाएं ताकि लोग जानलेवा लापरवाही न करें। #Mokama

Mokameh, Patna | Aug 5, 2026

Mokameh, Patna | Aug 3, 2026

मोकामा: mokama थाना छेतर की बरहपुर गाओ मे lokdon ki ulaghan #कोरोना - Mokameh News