नौगांव: नौगांव विकासखंड में जल गंगा अभियान को मिली रफ़्तार, लुगासी और मानपुरा पंचायत में हुआ कार्यक्रम
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन में जिलेभर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गतिविधियों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नौगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत खुर्दा सेक्टर के मानपुरा और लुगासी गांव में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और श्रमदान करते हुए जल स्रोतो