सहजनवा: तेज आंधी में ताड़ का पेड़ गिरने से टीन शेड मकान दबा, कई लोग हुए घायल
गोरखपुर के घघसरा क्षेत्र स्थित पाली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भैसला में तेज आंधी के चलते बड़ा हादसा हो गया। अचानक आए तेज हवा के झोंकों में एक ताड़ का पेड़ टूटकर टीन शेड के मकान पर गिर गया, जिसमें कोमल का परिवार पिछले 15 वर्षों से रह रहा था। हादसे में परिवार के चार से पांच सदस्य घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।